Top News

हाथरस- पं. बंगाल की ममता सरकार कोबर्खास्त किये जाने की हिन्दू जागरण मंच ने ज्ञापन सौंप की मांग

हाथरस। पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के उत्पीडन, दुव्र्यवहार, पलायन व अत्याचार किये जाने तथा धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त किये जाने आदि को लेकर हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की है।
राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के हिन्दू समाज के साथ ममता बनर्जी सरकार गठन के बाद से आज तक असामाजिक तत्वों द्वारा अत्याचार, लूटपाट, बहू बेटियों के साथ दुव्र्यवहार, धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त करना व हिन्दुओं के मकानों-जमीनों पर अवैध कब्जा करने की आदि अनगिनत दमनकारी घटनायें आज तक निरंतर जारी हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पीडित हिन्दू समाज की सुरक्षा हेतु व हमलावरों पर कोई ठोस कार्यवाही न करने सं पश्चिम बंगाल का हिन्दू समाज स्वयं को असुरक्षित व अपमानित महसूस कर रहा है।
हिन्दू जागरण मंच ने राष्ट्रपति से मांग की है कि हिन्दुओं पर अत्याचार करने वालों पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाये और ममता सरकार को बर्खास्त किया जाये। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, देवेन्द्र ठाकुर, सुनीता वर्मा, अनिल शर्मा, पूरन पहलवान, अवधेश श्रोती, महेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, नरेश वाष्र्णेय, भूपेन्द्र शर्मा एड., सुदर्शन शर्मा एड., संजय सिन्हा आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने