हाथरस। जिला वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य तथा जनपदीय जनमंच के समन्वयक हरीश कुमार शर्मा एड., श्यामधारा के निदेशक आशुकवि अनिल बौहरे तथा ब्रज फाउंडेशन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके वरिष्ठ नागरिकों के हित संरक्षण हेतु पुलिस कार्यवाही तथा शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु भारी वाहनों की एन्ट्री पर रोक लगाने एवं शहर में स्कूली बच्चों के स्कूल आवागमन के समय वनवे टेªफिक और पुलिस व प्रशासनिक जनसहभागिता पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक द्वारा टेªफिक सिस्टम पर विचार करने का आश्वासन दिया तथा वरिष्ठ नागरिकों के हित संरक्षण हेतु उक्त माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों को भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली 2014 के प्रावधानों के अनुपालन हेतु सभी थानों को परिपत्र जारी करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ नागरिकों के हित में आर.टी.आई. सर्वे के आधार पर हरीश शर्मा एड. द्वारा पुलिस अधीक्षक को कानूनी स्थिति समझाते हुये समस्याओं के समाधान की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।