Top News

हाथरस- भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आयोजित सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम सम्पन्न

हाथरस। केन्द्र की भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। इसके लिए जनकल्याण की 92 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलाने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार करना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। तभी हम आमजन को भाजपा से जोड़ सकेंगे।
यह विचार भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आयोजित सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम में सांसद राजेश दिवाकर ने व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री बीमा योजना, मुद्रा बैंक, सुकन्या योजना, स्वच्छ भारत मिशन, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ग्राम ज्योति योजना, नीम कोटेड यूरिया सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण किया जा रहा है। सभी को मिलकर इन योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुटना होगा। स्कूली छात्राओं ने कृष्ण के भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता भी नाचने को विवश हो गए।
बीएसएनएल ने सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने बीएसएनएल व सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला महामंत्री डा. एस.पी.एस. चैहान ने किया।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, भगवान दास माहौर, रामकुमार वर्मा, प्रीती चैधरी, धीरेन्द्र चैहान, डा. राजीव सिंह, गौरव आर्य, संजय सक्सैना, मीरा माहेश्वरी, संतोष पाथरे, नंदिनी देवी, मूलचंद्र वाष्र्णेय, सुरेनद्र सिंह पुण्ढरि, उपेन्द्र वाष्र्णेय, शिशुपाल सिंह पुण्ढीर, धर्मेश सेंगर, सुमित शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल,  प्रभात पचैरी, मा. सत्यपाल सिंह, यादराम सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, गोपाल बघेल, सुधीर गर्ग, सुनील गौतम, मुकेश पौरूष, दीनदयाल चैहान, शिवदेव दीक्षित, रवेंद्र ठेनुआ, विनोद चैधरी, देवदत्त वर्मा, लक्ष्मणसिंह राजपूत, राकेश कुशवाहा, दुर्गेश सेंगर, आशीष कुलश्रेष्ठ, कमल नयन अग्रवाल, सुरेश चंद्र आर्य, डा. महेन्द्रपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने