Top News

हाथरस- जाट महासभा की जिला कमेटी घोषितए डा. रवि चैधरी बने जिला सचिव

हाथरस। जाट महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चै. भगवान सिंह पहलवान की अध्यक्षता में मथुरा रोड स्थित रवि चैधरी हास्पीटल पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से विचारोपरांत जिला कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी घोषित किये गये।
जाट महासभा की जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष चै. भगवान सिंह पहलवान द्वारा चै. एन.पी. सिंह (चितावर) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चैब सिंह पहलवान (धनौटी), रनवीर सिंह प्रधान, सरनाम सिंह नेताजी (एदलपुर) व चन्द्रवीर सिंह पौनिया (कलवारी) सभी उपाध्यक्ष, चै. वीरेन्द्र सिंह पल्हावत एड. जिला महासचिव, डा. रवि चैधरी जिला सचिव, श्रीनिवास उर्फ मुखिया, उदयपाल सिंह, सुरेश चन्द्र एड., सुशील वर्मा एड. सह सचिव, देवेन्द्र सिंह महाशय (सादाबाद) जिला कोषाध्यक्ष, प्रवीन कुमार एड. कानूनी सलाहकार, महाराज सिंह नेताजी वरिष्ठ सलाहकार, चै. रामजीलाल (मीरपुर) प्रधान आॅडीटर, अजय चैधरी संगठन मंत्री के अलावा 11 लोगों को सदस्य व संरक्षक मण्डल में मनोनीत किये गये हैं।
इस मौके पर रामनारायन वर्मा, सुरेन्द्र परिहार, चित्तर सिंह, बनीसिंह पहलवान, के.पी. सिंह एड. आदि मौजूद थे तथा बैठक का संचालन जिला महासचिव चै. वीरेन्द्र सिंह एड. द्वारा किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने