Top News

हाथरस/सासनी- राही फाउण्डेशन ने गोद लिये गांव लुड्डी में कराया शौचालय का शुभारंभ

हाथरस/सासनी। तहसील सासनी के गांव नगला लुड्डी को अविकसित हालत में समाज सेवी संस्था राही फाउण्डेशन द्वारा अपनी हमराही ग्राम योजना के अन्र्तगत गोद ले गांव में शौचालय का शुभारंभ समाजसेवी बुद्वसेन आर्या ने किया। इन शौचालयों से गांव की सभी महिलाओं को खुले में शौच जाने से मुक्ती मिलेगी और गांव को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सकेगा।  मुख्य अतिथि के तौर पर बुद्वसेन आर्य ने आज सासनी के गांव नगला लुड्डी में ग्रामीणों की खुले में शौच की प्रथा से मुक्ती दिलाने के लिए गांव में शौचालय का शुभारंभ किया। राही फाउण्डेशन अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि गांव में 650 से अधिक की आबादी होने के बाद भी गांव में शौचालय, नल, बिजली आदि की सही व्यवस्था नही है। गांव में लगे सात में से 6 नल खराब हालत में है। सरकारी योजना में घर घर पानी पहंुचाने के लिय पाइप लाइन बिछी है, समर सेविल भी लगी है, मगर इस समरसेविल को खराब हुए तीन साल हो गये जिसके चलते गांव के लोगों को पानी के लिए इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ता है। गांव में अम्बेडकर पार्क भी है जो खस्ता हालत में पड़ा है। गांव के सभी नलों को चालू कर गांव में पांच सोलर लाइट लगाना व गांव में महिला पुरूषों के लिए शौचालय बनबाना हमराही ग्राम योजना में शामिल है। जिसके प्रथम चरण में हमने पीने के पानी के लिये सबमर्सिबल पंप लगाने के साथ तीन हैंडपंप को चालू कराया था। जिससे घर घर तक पानी पहुंचा और अब गांव में शौचालय का शुभारंभ कर दिया है। जिसका शुभारंभ हाथरस के समाज सेवी बुद्व सेन आर्या द्वारा फीता काट कर किया गया है। इसके साथ ही गांव को समृद्ध बनाने के लिए सभी कार्यो को जल्द ही पूरा किया जायेगा। बुद्वसेन आर्य ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की तरफ से बड़ा फंड गांवों के विकास के लिये आता है लेकिन भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण सही मायनों में गांव तक विकास नही पहुंच पाता है। ऐसे में राही फाउंडेशन की ये पहल एक अनुकरणीय पहल है। स्वयं सेवी संस्थाओं के बिना कोई सरकार समाज के हित में काम नही कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि राही फाउंडेशन की इस अनूठी पहल में योगदान के लिये समाज के बाकी संगठनों को भी आगे आना चाहिये। इस कार्यक्रम के संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि अभी हमने सासनी के गांव नगला लुड्डी को हमराही गांव योजना के तहत गोद लिया है। पहले चरण में पीने के पानी के लिये एक सबमर्सिबल पंप और 3 हैंड पंप शुरू किये थे। अब शौंचालयों  को चालू कर गांव को खुले में शौंच मुक्त बनाने की हमारी कौशिश है। इससे गांव के करीब 700 लोगोंको पिछली खुले में शौंच की प्रथा से मुक्ती मिल सकेगी। इसके बाद तीसरे चरण में 5 सोलर लाइटों को भी जल्द लगाया जाएगा। इसके साथ ही 2 पुराने शोचालयों का जीर्णोद्धार भी कराया जायेगा। इसके साथ तीसरे चरण में ही 1 पार्क का निर्माण और गांव में वृक्षारोपण भी कराया जायेगा। इस मौके पर राही फाउंडेशन के अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा, सुमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, पीएन शर्मा, अरविन्द तौमर, विकास शर्मा, अनुज भार्गव, रमा वाष्र्णेय, बीनू गुप्ता, विधी शर्मा, वर्षा शर्मा, नीतू वाष्र्णेय, अमित गुप्ता, संजय सक्सेना, नाहर सिंह और गौरव आर्य मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने