Top News

हाथरस- आयकर रिटर्न जमा करना जरूरी- आयकर अधिकारी

हाथरस । आयकर विभाग द्वारा जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अपेक्षा की गई है। आयकर अधिकारी एसके शर्मा ने कहा है कि प्रायः अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी प्रत्येक वर्ष आय कर का रिटर्न  दाखिल नहीं करते हैं। उनका कहना है कि हमारे विभाग द्वारा टैक्स काटकर जमा कर दिया जाता है, अतः हमको आयकर का रिटर्न दाखिल नहीं करना है। आयकर अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह बतायें कि उनके द्वारा टैक्स काटने के बाबजूद भी आयकर रिटर्न जमा करना जरूरी है और ऐसा न करने पर आयकर अधिनियम के अन्तर्गत सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ पैनल्टी भी लगायी जा सकती है। आयकर रिटर्न में वेतन के अलावा जो इनकम का विवरण दिया जाता है, उसमे से अधिकारी एवं कर्मचारियों  द्वारा खेती, ब्याज, मकान बेचने एवं किराये से इनकम आदि भी आयकर रिटर्न मे दिखानी होती है। आयकर अधिकारी ने बताया कि ऐसा नहीं किये जाने और भविष्य में आयकर विभाग द्वारा ऐसा मामला पाये जाने की स्थिति में टैक्स के साथ दंडात्मक कार्यवाही का भी आयकर अधिनियम में प्रावधान है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने