Top News

हाथरस- साहित्य विकास मंच के तत्वावधान में किला गेट चक्रधारी बगीची के पास स्थित कमल आर्ट पर हुआ संत कबीर की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन

हाथरस। साहित्य विकास मंच के तत्वावधान में किला गेट चक्रधारी बगीची के पास स्थित कमल आर्ट पर संत कबीर की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन भूदेव प्रसाद देव की अध्यक्षता में हुआ। शुभारंभ संत कबीर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। कवि बाबा देवी सिंह निडर ने सरस्वती वंदना पढ़ते हुये कहा-आज मेरे देश को कबीर चाहिये। रामभजनलाल सक्सेना-प्रेम करोगे, प्रेम मिलेगा कह गए संत कबीर। केशवदेव कुशवाहा-जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया, बुझ गई शमां जब तो महफिल में रंग आया। विष्णु शर्मा नाना हाथरसी-दिन में हसता हूं तो रात में रो लेता हूं। पं. मनोज द्विवेदी-कबीर जी की जयन्ती, कवियों की महफिल वेद पुराण शास्त्रों के तत्व लिखे दोहों में। प्रदीप पंडित-हम सभी आये यहां संत कबीर जी के सम्मान में। कृष्णगोपाल अजनवी-भेदभाव को मिटाने हुआ संत महान। राकेश धुआंधार-जीवन भर ढोगों पर करते रहे प्रहार।
चित्रकार थानसिंह कुशवाहा-लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, यह बतायी बात संत कबीर ने। संचालन करते हुये जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि परमात्मा से प्रेम भक्ति करने का संदेश दिया संत कबीरदास जी ने, परमार्थिक स्तर का जीव सदभाव से जीने का संदेश देने वाले संत कबीर को सादर प्रणाम।
गोष्ठी में रोहिताश कुशवाहा ने कवियों का स्वागत किया। संयोजक थानसिंह कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। मौके पर डा. देशराज सिंह, राधारमन, सतीश तिवारी, मास्टर दिनेश शर्मा, फक्कड़ बाबा, कैलाशचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने