Top News

हाथरस- मुरसान थाना क्षेत्र के हाथरस रोड पर रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 322 के पास युवक की एक्सपे्रस से कटकर मौत

हाथरस/मुरसान। थाना क्षेत्र के हाथरस रोड पर रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 322 के पास आज दोपहर एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चायें हैं।
कस्बा के मौहल्ला आर्य समाज रोड निवासी करीब 18 वर्षीय युवक आकाश कुशवाहा पुत्र मूलचन्द्र आज दोपहर कासगंज से मथुरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर से हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने