Top News

हाथरस/सादाबाद- इलाके के ताज एक्सप्रेस वे पर मथुरा वृन्दावन दर्शन करके लौट रहे ईको सवार 9 लोगो का बस ने रौंदा, 6 की मौके पर मौत, 3 गम्भीर

हाथरस/सादाबाद।  कोतवाली सादाबाद इलाके के ताज एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। वृन्दावन से दर्शन करके लोट रहे इको सवार एक परिवार के 9 लोगो को ईको सहित बस ने रौंद दिया।  इस दुर्घटना में 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
फिरोजाबाद के नगला मान के मुरारी लाल का पूरा परिवार ,दामाद और और तीन अन्य ईको गाड़ी से मथुरा वृन्दावन दर्शन करने आये थे।  दर्शन करने के बाद सब लोग देर रात वापिस फिरोजाबाद लोट रहे थे। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा से पहले इन्होने अपनी ईको गाड़ी को किसी कारण वस रोक दिया। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने इनकी गाड़ी को रौंद दिया।  जिसमे मुरारी लाल के पत्नी दामाद बेटी बेटों सहित 6 की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर घायल हो गए जिनको उपचार के  लिए आगरा रैफर कर दिया गया है। परिजनों को जब इस दुर्घटना की जानकारी हुई तो उनमे हाहाकार मच गया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने