Top News

हाथरस- हिन्दू युवा वाहिनी ने अब नये एसडीएम से की अवैध कब्जा हटवाने की मांग

हाथरस। अवैध कब्जा हटवाये जाने के लिये आज हिन्दू युवा वाहिनी ने एसडीएम अभिताभ यादव को समाधान दिवस में एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल प्रभाव से कब्जा हटवा कर कार्यवाही की मांग की।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने आज एसडीएम सदर को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है किे कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित तकिया खान बहादुर मस्जिद के पीछे नजूल का एक भूखण्ड है जिस पर एक कबाड़िया द्वारा अवैध रूप से टीन डालकर कवाडे के व्यापार के साथ नशीले पदार्थो का व्यवसाय भी वहां कर रहा है। साथ ही कहा गया है कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने इस अवैध कब्जे को हटवाने के आदेश किये थे लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने इन आदेशों को हवा में उड़ा दिया और अवैध कब्जे को हटवाने में निष्क्रिय रहे। वहीं उक्त कबाडी आज भी शासन प्रशासन को चुनौती देते हुये अपने व्यापार को कर रहा है।
हिन्दू युवा वाहिनी ने एसडीएम से मांग की है कि उक्त कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाये। ज्ञापन देने वालों में सह मण्डल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय, जिला संयोजक यदुवीर चैहान, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री प्रशान्त मिश्र, हीरालाल, दीपक यादव, संजीव वाष्र्णेय, सौरभ शर्मा, प्रशान्त, प्रताप सिंह, सुधीर वाष्र्णेय आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने