हाथरस। उ.प्र. विधानसभा चुनावों के पहले चरण के 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 20 जनवरी को कई दिग्गजों द्वारा अपने नामांकन किये जायेंगे।
हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलैक्टेªट पहुंच कर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि इससे पूर्व सुबह 11 बजे उनके मैंडू रोड पर कृष्णा नगर स्थित आवास पर सुबह 11 बजे कार्यकर्ता एकत्रित होंगे तदुपरान्त वह कलेक्टेªट के लिये कूच करेंगे। उन्होंने अपने सभी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। हाथरस सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एड. भी सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
सादाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय भी कल अपने हजारों समर्थकों के साथ कलेक्टेªट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे। साथ ही सिकन्दराराव से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चैहान भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करेंगें। इनके अलावा अन्य प्रत्याशी भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन की सभी व्यवस्थायें व सुरक्षा आदि के इंतजामों को पूर्ण कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।