Top News

हाथरस- घर से भाग कर जा रहे प्रेमी युगल से होमगार्डो ने लूटे साढ़े तीन लाख रूपये, प्रेमी युगल के पकडे जाने पर हुआ मामले का खुलासा

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर दो होमगार्डो ने घर से भाग कर जा रहे प्रेमी युगल से साढ़े तीन लाख रूपये लूट लिए। प्रेमी युगल के पकडे जाने पर हुआ मामले का खुलासा।
थाना हाथरस गेट के नगला खान का एक प्रेमी युगल मंगलवार रात को एक बजे घर से भाग गए। गांव से थोड़ी ही दूरी पर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी पर दो होमगार्ड रूप किशोर और भूप सिंह उन्हें रोक लेते है और उनके बैग तलाशी लेते है।  तलाशी में उनके बैग में लगभग 5 लाख रूपये  मिलते है। पीड़ित लड़की की अगर माने तो उसमे से 3 लाख पचास हजार रूपये दोनों होमगार्डो ने उनसे लूट लिए और उनको जेल भेजने की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद इस प्रेमी युगल को आगरा जीआरपी पुलिस पकड़ लेती है और लड़की के परिजनों को बुला कर लड़की को उनके हवाले कर देती है। परिजन जब लड़की से रुपयों की बाबत पूँछते है तब लकड़ी पूरा वाकया परिजनों को बताती है। परिजन मामले की शिकायत लेकर सदर कोतवाली आते है जहा लड़की दोनों होमगार्डो को पहचान लेती है। तो कोतवाली में हंगामा हो जाता है। कोतवाली पुलिस ने दोनों होमगार्डो को अपनी हिरासत में ले लिया।  सीओ सदर आर के गौतम ने बताया की दोनों होमगार्डो को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से एक लाख पचास हजार रूपये बरामद कर लिए गए और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने