हाथरस/सिकंदराराव। मंगलवार को पुरदिलनगर रोड पर बने रेलवे लाइन अंडरपास की प्लास्टिक चादर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पास में बने मकान स्वामियों व रोड पर चलने वाले राहगीरों के आग के विकराल रूप को देखकर रोंगटे खड़े हो गए। और वह इसे देखकर हल्के बक्के रह गये। आगजनी की घटना से पुरदिलनगर व जलेसर को आने जाने का यातायात बाधित हो गया जिसे बडी मुश्किल से आग की लपटों पर काबू पाने के बाद सुचारू किया जा सका। जब तक आग को बुझाया गया तब तक रेलवे अंडर पास पर लगी पूरी प्लास्टिक चादर जल कर खाक हो गयी। मौके पर घटना को देखने वाले लोगों का देखते ही देखते हुजूम लग गया।
रेलवे लाइन अंडरपास की प्लास्टिक चादर में अचानक लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।