हाथरस। दो थानों की पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी व सट्टे की खाईबाड़ी करवा कर अबैध धन अर्जित करने के आरोप में जिले के सट्टा किंग सहित दो अपराधियो को पकड़ा है। सट्टा किंग पर एक पत्रकार को धमकी देकर उससे अवैध धन की मांग करने का आरोप भी लगा है। जिसकी रिपोर्ट पत्रकार ने थाना सदर कोतवाली में दर्ज कराई है। हाथरस सदर कोतवाली पुलिस ने सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पुत्र हर प्रसाद गुप्ता निवासी सिदार्थनागर, नगला अलगर्जी हाथरस को जिले में सट्टा कराने व नशे का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस पर एक पत्रकार को धमकी देकर 2 लाख रुपये की चैथ मांगने का भी आरोप है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 900 ग्राम नशीला पदार्थ भी वरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि चतुरा जनपद के सट्टा और नशीला पदार्थ की तस्करी करने का कुख्यात माफिया है। इसके विरुद्ध हत्या सहित अन्य कई मामलो में करीब 35 मुकदमे दर्ज है। इस पर वर्ष 2017 में थाना हाथरस गेट के गैंगस्टर के मामले में इसकी अवैध साधनों द्वारा अर्जित की गई पैतीस करोड़ की सम्पत्ति भी जब्त की गई थी। वहीं थाना हाथरस गेट पुलिस ने इकराम कुरेशी पुत्र रफीक कुरेशी निवासी इगलास अड्डा हाथरस को 1 किलो नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया है।
सट्टा किंग चतुरा नशे का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने किया 1 किलो 900 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।