हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया और आरोप है कि देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जबकि उक्त देवर ने कल उसके पति से भी मारपीट कर दी थी। घायल महिला श्रीमती मीनादेवी पत्नी मुरारीलाल को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्षों में आपस में झगड़ा, देवर ने भाभी पर हमला बोलकर किया घायल
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।