Top News

हाथरस/सासनी- गांव कौमरी में मुशी गजाधर सिंह जनता इंटर कालेज परिसर में सामूहिक विवाह समारोह 18 जून को

हाथरस/सासनी। गांव कौमरी में मुशी गजाधर सिंह जनता इंटर कालेज परिसर में 18 जून को सामूहिक विवाह समारोह का आयेाजन किया जाएगा। जिसमें कई कन्याओं का दहेज रहित विवाह संपन्न होगा।
वुधवार को यह जानकारी देते हुए जय दुर्गे मां समाज सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने बाताया कि इस समारोह में सभी वर्गों सर्व जातिय नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन में जो भी दान दहेज दिया जाएगा वह संस्था की ओर से होगा।  किसी भी वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष से दहेज नहीं मांगा जाएगा। इस समारोह के माध्यम से विवाह करने वाले इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के लिए 14 जून तक संस्था पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा सांसद राजेश दिवाकर और विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर होंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने