हाथरस/चंदपा। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में आज नाली के विवाद में पड़ोसी दबंगों ने एक गर्भवती महिला सहित 2 महिलाओं से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और एक महिला का होंठ भी काट दिया।
गांव बिसाना में आज सुबह नाली के मामले को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया जिसमें आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबंग लोगों ने दौरानी-जिठानी को जहां बुरी से मारपीट कर घायल कर दिया वहीं दबंगों ने गर्भवती श्रीमती सुधा पत्नी रवि कुशवाहा को गम्भीर घायल कर दिया और इसकी जिठानी श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी बंटी से मारपीट कर उसका एक होंठ भी काट दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायल महिलाओं को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया। घटना की रिपोर्ट हेतु तहरीर दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।