हाथरस। सडक पर वाहन चलाते समय किन-किन बातों व नियमों का ध्यान रखें के लिये आज से यातायात माह का शुभारम्भ हो गया है तथा यातायात माह के शिविर कार्यक्रम का आज उद्घाटन पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।
अलीगढ रोड स्थित रामबाग इण्टर कालेज पर आयोजित यातायात माह शिविर का उद्घाटन जहां कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत कर कार्यक्रम को भव्यता से आगे बढाया। वहीं पुलिस अधिकारियों व वक्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूद वाहन चालकों व आम लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। वक्ताओं ने कहा कि आज कल दुर्घटनाओं की काफी संख्या बढी है तथा वाहन चालकों को शराब पीकर गाडी ड्राइव नहीं करनी चाहिये तथा एक व्यक्ति की अकाल मौत से पूरे परिवार को भारी कष्ट व पीडा होती है।
इस मौके पर जहां वाहन चालकों को नियम बताये वहीं कई वाहनों पर लाल पट्टी आदि लगायी गईं। कार्यक्रम में सीओ सिटी आर.के. गौतम, सीओ सासनी मनीषा सिंह, प्रधानाचार्य डा. दिलीप आमौरिया, टीएसआई जगवीर सिंह यादव, अशोक कपूर, ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन जिलाध्यक्ष किशनलाल शर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित के अलावा तमाम शिक्षक-शिक्षिकायें, वाहन चालक, ट्रांसपोर्टर, छात्र-छात्रायें व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।