Top News

हाथरस/सादाबाद- क्षेत्र के नगला देवा में किसान की आलू के खेत में पानी लगाते वक्त करंट से दर्दनाक मौत, परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के नगला देवा में शुक्रवार को एक किसान की आलू की खेत में पाने लगाते वक्त विद्युत खम्बे में करंट आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के शव को सादाबाद स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सादाबाद क्षेत्र के नगला देवा निवासी 35 वर्षीय वेदराम बघेल पुत्र रामखिलाड़ी बघेल शुक्रवार की दोपहर अपने आलू के खेत में पानी लगा रहा थे। कि उसी खेत में लगे लोहे के विद्युत खम्बे में करंट आने के कारण किसान वेदराम की दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया। और परिजनों जिवित होने की उम्मीद से उसे सादाबाद स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां उन्होने चिकित्सकों को दिखाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था। किसान की आलू के खेत में पानी लगाने से मौत की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय आदि लोग मौके पर पहुच गये। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने