हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित कैलोरा चैराहा के पास गत दिवस दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से घायल बाइक सवार की आज मौत हो गई तथा गांव में लाश आने पर परिजनों में भारी कोहराम मच गया। मौके पर बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही भी पहुंच गये और परिजनों को ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है गत दिवस दोपहर कैलोरा चैराहा के पास गांव वाहनपुर निवासी करीब 32 वर्षीय बाइक सवार हरपाल सिंह जाटव पुत्र चन्द्रपाल सिंह को एक रोडवेज बस ने रोंद दिया था जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे नाजुक हालात में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की लाश आज गांव में आने पर भारी कोहराम मच गया। उक्त घटना की सूचना पाकर बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एड. तत्काल गांव वाहनपुर पहंुच गये और घटना पर दुख जताते हुये पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।