Top News

हाथरस- धर्म मार्ग पर चलने से ही ज्ञान की प्राप्ति होती हैः दिव्यानन्द सरस्वती जी महाराज

हाथरस। बिना ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है धर्म मार्ग पर चलने से ही ज्ञान की प्राप्ति होती उक्त बातें आरपीएम डिग्री कालेज में भानुपुरा मध्यप्रदेश पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य श्रीश्री 1008 स्वामी दिव्यानन्द सरस्वती जी महाराज का आगमन के दौरान कही। इस अवसर पर श्री शंकराचार्य जी महाराज का भव्य पूजन डा0 उमाशंकर शर्मा (लार्ड साहब) एवं उनकी धर्मपत्नी विद्यालय की सचिव श्रीमती निर्मला शर्मा ने किया तथा उनकी पुत्र बधु क्षमा शर्मा ने शंकराचार्यजी से आर्शीबाद प्राप्त किया शंकराचार्य जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को सत्संग से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है और विना ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है इसलिये मनुष्य को हमेश सत्संग करते रहना चाहिये और मानवता की सदैव रक्षा करनी चाहिये इस अवसर पर श्री दिनेश आचार्य विनीत शास्त्री चन्द्रकान्त शर्मा, अमित पण्डित वीरेन्द्र शर्मा राकेश शर्मा अनाडी,गौरी शंकर शर्मा, यतेन्द्र शर्मा सुनील बाबू,विनोद चैधरी, विजय शर्मा आदि सहित सैकडों की सख्या में लोग शंकराचार्यजी का आर्शीवाद लेने के लिये उपस्थित हुये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने