Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- भाजपा नेता विवेकशील राघव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने अतिक्रमण के खिलाफ दिया तहसीलदार को ज्ञापन

हाथरस/सिकंदराराऊ। भाजपा नेता विवेकशील राघव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने नगर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार राजेश राज को एक ज्ञापन सौंपा।
    श्री राघव ने कहा कि  नगर में जीटी रोड पर भारी अतिक्रमण है। जिसके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। अब तक अतिक्रमण के कारण हुई सडक दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सडक पर रखे खोखे, ढकेल, फड, आदि से जहां व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता हैवहीं अराजकत घटनाऐं भी घटित होती है। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के सामने काफी आगे तक सामान फैला कर जगह घेर रखी है। जिससे सडक काफी संकरी हो गयी है। अतिक्रमण से नेशनल हाइवे पर कम स्थान के कारण वाहन आडे तिरछे फंस जाते हैं और लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पडता है। गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बूलेंस भी आये दिन जाम में फंस जाती है। लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए भी अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करना आवश्यक है। इस मौके पर मनोज कुमार , विनय पचैरी, शिशुपाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, रिषी शर्मा, हरवेश पुण्ढीर, टीएस जादोंन, आलोक कुमार, आशू पुण्ढीर, अमोल सिंह, उमेश पाठक, संतोष पुण्ढीर आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने