Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- गांव नगला बक्शी में मारपीट में आधा दर्जन घायल, रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बक्शी में मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। एक पक्ष ने किशोर का अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर कोतवाली में दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार चन्द्रपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी नगला वक्शी ने तहरीर दी है कि उसका पुत्र गत रात्रि घर के सामने बैठा था तभी साढे नौ बजे करीब शंकरपाल, विजेन्द्र पुत्रगण पन्नालाल, मनोज पुत्र शंकरपाल, चन्द्रप्रकाश पुत्र मुंशीलाल निवासी नगला वक्शी वहां आये और अमित को उठा कर ले गये। लोगों ने उसे घटना के बारे में बताया तो वह पीछा करता हुआ नहर पुल के पास पहुंच गया और उक्त लोगों को अमित को ले जाते हुए पकड लिया। इससे कुपित हो कर उक्त लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी तथा मुझे व पत्नी मीना एवंपुत्री मंजू, रेखा, सुमन, गीता को पीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने