हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुटैला (पोरा) क्षेत्र में आज दोपहर खेतों में काम कर रहे किसानों पर एक जंगली सूअर ने हमला बोल दिया और एक दर्जन लोगों को लहूलूहान कर दिया। आधा दर्जन लोगों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुटैला में ग्रामीण आज दोपहर अपने-अपने खेतों पर कार्य में मशगूल थे तभी अचानक उन पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया तथा सूअर ने एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन लोगों को लहूलूहान कर दिया। सूअर के हमले से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प व दहशत तथा भगदड मच गई और शोर सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण लाठी डण्डा लेकर मौके की ओर दौड़ पडे और जैसे तैसे जंगली सूअर की घेराबंदी कर उसे मौत के घाट उतारा।
जंगली सूअर के हमले में रामस्वरूप पुत्र सोनपाल, बलवीर सिंह पुत्र रक्षपाल, फौजी मनोज कुमार पुत्र मोहन सिंह, मनोज कुमार पुत्र चन्द्रपाल, अवधेश कुमार पुत्र मोहन सिंह, अनिल कुमार पुत्र बलवीर सिंह, बनीसिंह पुत्र दर्शनपाल, श्रीमती बीना पत्नी अवरीश, सुरेश पुत्र अमोल सिंह, चन्द्रपाल पुत्र किशनपाल, किशनपाल पुत्र मटरूसिंह, वीरेन्द्र सिंह व विजेन्द्र सिंह पुत्रगण भूपसिंह समस्त निवासीगण नगला कुटैला को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से आधा दर्जन लोगों को गम्भीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।