हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कल देर शाम हुए सडक हादसों में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है जबकि एक युवक को उपचार हेतु नाजुक हालत में आगरा भेजा गया है।
बताया जाता है जनपद अलीगढ के गांव रूखाला निवासी करीब 28 वर्षीय युवक बुद्धप्रिय पुत्र रामदयाल बीती देर शाम अपने करीब 22 वर्षीय साले अजीत कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर कोडरा थाना हसायन के साथ बाजार से बाइक पर सवार होकर गांव जहांगीरपुर कोडरा आ रहे थे तभी रास्ते में जीटी रोड स्थित गांव सराय के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे दोनों जीजा-साले गम्भीर रूप से घायल हो गये।
मौके पर लोगों की भीड लग गई और घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया और रास्ते में बुद्धप्रिय ने दम तोड दिया जबकि अजीत को नाजुक हालत में सीएचसी से आगरा रैफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ही गांव वाजिदपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास घटित हुई। यहां पर गांव लिहा आलमपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक अवधेश कुमार पुत्र बालिस्टर सिंह की बाइक फिसल गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा उसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से उसे नाजुक हालत में उपचार हेतु अलीगढ रैफर किया गया और उसे अलीगढ ले जाते में रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।