Top News

हाथरस- ग्राम सोखना में सामाजिक कार्यकर्ताओं व आरटीआई कार्यकर्ताओं ने की बैठक, अपराधियों के चुनाव लड़ने पर रोक व शैक्षिक योग्यता निर्धारण की मांग

हाथरस। ग्राम सोखना में सामाजिक कार्यकर्ताओं व आरटीआई कार्यकर्ताओं ने बैठक की और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री टीएस ठाकुर से जघन्य आपराधिक मामलों के आरोपियांे के चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध एवं विधायक, सांसद, मंत्री बनने हेतु अनिवार्य न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने के लिये देश की वर्ममान केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों एवं राजनैतिक दलों को आवश्यक निर्देश/आदेश देने का अनुरोध करते हुये पत्र लिखा।
सामाजिक कार्यकर्ता सोखना से नीरज कुमार ने कहा कि चूंकि वर्तमान समय परसमस्त सरकारों और राजनैतिक दलों का एम मात्र लक्ष्य किसी भी प्रकार से चुनाव जीतकर सिर्फ सत्ता प्राप्त करना रह गया है।  ऐसे में देश के संविधान का सर्वक्षक होने के नाते सर्वोच्च न्यायालय से ही चुनाव सुधार और राजनैतिक सुधा के प्रति गम्भीरता की उम्मीद की जा सकती है। अपराधियों के चुनाव लडऋने पर क्षोभ व्यक्त करते हुये विद्या नगर के सामाजिक कार्यकर्ता रमेशचन्द ने गम्भीर आपराधिक चुनाव लड़ने पर पूर्ण प्रतिबन्ध की मांग की है। किला गेट के आरटीआई कार्यकर्ता हरिओम सारस्वत ने इस सम्बन्ध में एक ठोक कानून बनाने हेतु सरकारों व राजनैतिक दलों को आदेश देने की बात कही।
सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती भावना चैधरी ने चुनाव लड़ने के अनिवार्य न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित किये जाने पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वाले समस्त राजनैतिक दलों/नेताओं के बहिष्कार का निर्णय लिया।
बैठक में अमरेन्द्र सिंह पौरूष, हरीशंकर सारस्वत, जगदीश यादव, सुनीत तिवारी, फखरूद्दीन, पूजा निषाद, रवि निषाद, चन्द्रपाल एड. आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने