Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर न्यायिक कार्य से रहे विरत

हाथरस/सिकंदराराऊ। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा चैथे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहेगा।
बतादें कि सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता रंजीत कुमार के प्रकरण में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच करके कार्यवाही न किये जाने के विरोध में तीन अक्टूबर से लगातार न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। गुरूवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस कार्यवाही को अनैतिक व अवैधानिक बताया।  इस मौके बनारसीदास गुप्ता, ओमशिव उपाध्याय, नीरेश चन्द्र यादव, सलीम कुरैशी, जगदीश सैनी, कुमारी सीमा, धर्मेन्द्र शर्मा, विकास एड., अजीता कुमारी, कुलदीप सिंह, बिम्बसार, जीवन भारद्वाज, बनी सिहं बघेल एड. आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने