Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- झोली फेलाकर आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए मांगी भीख

हाथरस/सिकंदराराऊ।  आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय दस हजार रूपये किये जाने तथा दुर्घटना लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर सीएचसी पर गुरूवार को तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया था चिकित्सा अधीक्षक से झोली फैला कर अपनी मांगें पूरी करने के लिए भीख मांगी।
  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आशा बहुऐं 2005 से स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर जनमानस तक पहुंचाने में लगी हुई हैं तथा टीकाकरण , प्रसव, पोलियो, आदि कार्यक्रमों की सफलता के लिए दिनरात जी तोड मेहनत करती हैं। फिर भी उन्हें न के बराबर मानदेय मिलता है। अब तक किये गये आंदोलन के बाबजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर दुर्घटना लाभ भी नहीं दिया जाता।
इस मौके पर अध्यक्ष संजू देवी, गीता देवी, मिथेलश देवी, इंगलिश कुमारी, श्रीदेवी, अर्चना, वीरबती, सुनीता देवी, सपना देवी, मंजू देवी, स्नेह लता , मीरा देवी, राजकुमार, राजरानी, बिछिया देवी, सरोज, पवनलता, प्रवेश कुमारी, पुष्पादेवी, कमलेश देवी, आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने