हाथरस । आर्यवीर दल कैमथल द्वारा संचालित विशाल 21 वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महर्षि दयानन्द स्मृति में आर. एस. पब्लिक स्कूल नयाबाँस जलेसर रोड में आयोजित की गयी। जिसमें 247 विद्यार्थयों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें । वर्ग 107, ठ वर्ग के 83 व ब् वर्ग के 57 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
केन्द्र व्यवस्थापक रामेश्वर सारस्वत ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 2 दिसम्बर को आर्यवीर दल की वेवसाइट पर देखा जा सकता है जो कि सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित है। इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्तर पर पुरस्कार 3 कम्प्यूटर, 3 वाॅशिंग मशीन, 3 टी.वी. के अतिरिक्ति जनपद स्तर पर भी तीनों वर्गों के लिये अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किये गये हैं तथा प्रत्येक केन्द्र पर एक सेन्टर टाॅप पुरस्कार तथा 10 प्रतिशत प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जायेंगे।
परीक्षा की व्यवस्था केन्द्र संयोजक पंकज उपाध्याय व केन्द्र प्रभारी दुर्गेश शर्मा, रेनू शर्मा, प्रिया, सरिता बघेल, सन्तोष, नीतू, गुन्जन वाष्र्णेय, छाया वर्मा, रेनू वाष्र्णेय, रेनू माथुर, रानी, भावना शर्मा, विनोद कुमार, कपिल कुमार, चन्द्र देव शर्मा आदि द्वारा संभाली गई।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।