हाथरस/सिकंदराराऊ- बसपा समर्थकोंने की सादाबाद विधायक द्वारा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर विकास कार्य न कराने को लेकर की गयी टिप्पणी की घोर निंदा

हाथरस/सिकंदराराऊ। बसपा समर्थकों की एक बैठक स्थानीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता विपिन वाष्र्णेय ने की तथा संचालन राजू अंसारी ने किया। जिसमेंसादाबाद विधायक देवेन्द्र अग्रवाल द्वारा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य न कराने को लेकर की गयी टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए बसपा समर्थकों ने आक्रोश व्यक्त किया।
   अनिल चड्ढा ने कहा कि सादाबाद विधायक द्वारा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बारे में की गयी टिप्पणी निंदनीय है। वह पहले अपने गिरेबों में झांकें  और बतायेंकि सत्ता में रह कर भी वह सादाबाद में कितना विकास करा पाए हैं। उनके विधायक रहते हुए वहां की जनता बिजली के लिए आज भी परेशान हैंतथा अनेक समस्याओं से जूझ रही है। वह पूरे कार्यकाल में पूर्व मंत्री के खिलाफ षडयंत्र रचने में लगे रहे और जनता की ओर कतई ध्यान नहीं दिया।  
विष्णु वाष्र्णेय ने कहा कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने विधायक बनने से पहले ही सिकंदराराऊ मेंहजारों करोड रूपये के विकास कार्य करा दिये थे। आजादी के बाद से अंधेरे में रह रहे साढे चार सौंगावों का विद्युतीकरण, 19 नये विजलीघर तथा जगह न मिलने केकारण सिकंदराराऊ अलीगढ बार्डर पर 600 करोड की लागत वाला 400केवीए का बिजलीघर, नगला रति पर 132केबीए बिजलीघर तथा नगला जलाल के 132केबीए बिजलीघर की क्षमता वृद्धि, हजारों की संख्या में सामान्य योजना के अंतर्गत ट्यूवैल वितरण, नगला जलाल पर आईटीआई तथा सलेमपुर पर पौलीटैक्निक इंजीनियर कालेज, मुंसिफ न्यायालय, 108 गांवों में सरकारी स्कूलों का निर्माण तथा हाथरस जक्शंन पर गोमती एक्सप्रेस का ठहराव, व विधायक निधि तथा जिला पंचायत की निधि से करोडों की लागत से परिक्रमा मार्ग, सीसी टायल्स सडकोंएवं बरातघर का निर्माण तथा विधायक निधि से एटा रोड स्थित शमशान ग्रह की बाउण्ड्री वाल एवं सौंदर्यीकरण कराया गया वहीं ईदगाह रोड स्थित शमशान ग्रह के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है अतिशीघ्र निर्माण कार्यशुरू हो जायेगा।
  इरफान सैफी ने कहा कि वर्तमान में कई गावों में निर्माण कार्य जारी है तथा 200 गांवों मे बंच केबिल बिछाई गयी। सिकंदराराऊ, कचैरा, बाजीदपुर, पुरदिलनगर, हसायन, महौ, पोरा में कायाकल्प कर बंच केबिल डाली गयी तथा ट्रासफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गयी।
   अनुज स्वर्णकार  ने कहा कि सिकंदराराऊ की जनता पूर्व मंत्री द्वारा कराये गये विकास कार्यों से संतुष्ट है। इस बार यदि वह यहां से चुनाव लडते तो पहले से भी बडी जीत होती लेकिन बहन जी ने बनी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। अब यहां की जनता श्री बघेल को ऐतिहासिक मतों से जिता कर भेजेगी।
  बैठक में विकास वाष्र्णेय, राजीव वाष्र्णेय, वंटी वाष्र्णेय, राहुल बाल्मीक, ब्रजेश बाल्मीक, बाॅबी वाष्र्णेय, पंकज शर्मा, विपिन पण्डित, शाहिद कुरैशी, विष्णु वाष्र्णेय, अनुज स्वर्णकार, हरीओम शर्मा, पंकज पाठक, धर्मेन्द्र सिहं, शेरसिंह, वीरेन्द्र पंकज, सचिन कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत बाबू, चाहत अली चाहत, सलमान फारूख, असित सिंह आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1