सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र में शिक्षा और प्रशासन के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ में कार्यरत सहायक अध्यापक कुंवरपाल सिंह को जनगणना कार्य समय से पूर्व सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उपजिलाधिकारी सिकंदराराव द्वारा सम्मानित किया गया।
बताया गया कि कुंवरपाल सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण भावना को देखते हुए उपजिलाधिकारी सिकंदराराव ने उन्हें पटका पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध और सही तरीके से पूरा करना प्रशासन के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने कुंवरपाल सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक समाज और प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद कुंवरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया है और आगे भी इसी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कुंवरपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।