हाथरस- तनाव से बचने के लिए कभी नशे का साथी नहीं बननाः- बी.के.शान्ता बहिन

हाथरस। मेहनत, मेहनत और मेहनत साथ ही स्वयं पर विश्वास, अच्छे लोगों का संग यह मनुष्य को सफल बना ही देता है। युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने से अच्छा विकल्प कोई है ही नहीं। आगे बढ़ो और जुट जाओ, आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से नशे से दूर रहने का कार्यक्रम एनसीसी के कैडिटों को दिया गया निश्चय ही वे नशे से स्वयं भी दूर रहेंगे और पूरे भारत को बचाने का संकल्प लेंगे। यह भावनात्मक अभिव्यक्ति एनसीसी, 9 यूपी बटालियन के कमाण्डिग आफीसर कर्नल आर.के. कौशल ने सरस्वती महाविद्यालय में एनसीसी के नव प्रशिक्षुओं के चयन के अवसर पर व्यक्त किये।
‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान’’ में कोर्डीनेटर तथा अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राजयोग शिक्षिका बीके शान्ता बहिन ने कहा कि अभी तो आप युवाओं की जिम्मेदारी अभिभावकों के पास है जब जिम्मेदारी स्वयं के कंधे पर आयेगी उस समय विपरीत परिस्थितियों में तनाव भी जीवन में आ सकता है ऐसे में युवाओं को तनाव से बचने के लिए कभी नशे का सहारा नहीं लेना है ऐसे में परमपिता परमात्मा शिव द्वारा सिखाये जा रहे राजयोग के अभ्यास और संतुलित जीवन पद्धति से जीवन सुखमय बनेगा। उन्होंने आत्मिक पहचान कराते हुए कहा कि स्वयं को शरीर न समझ आत्मा समझने से बहुत सी बुराईयों से बचंेगे। सर्व धर्म के आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव का परिचय देते हुए कहा कि यह पहचान मिलने से सभी धर्मों का आदर भी करेंगे। जिससे समाज में साम्प्रदायिक सदभाव बनाने में एनसीसी के युवा अपना योगदान दे सकेंगे।
ब्रह्मावत्सों ने वीडियो फिल्मों के माध्यम से नशे से होने वाली हानियों को युवाओं को दिखाया गया। तम्बाकू से होने वाले कैंसर और उसके उपचार में होने वाले मेहनत की कमाई का नुकसान भी झेलना पड़ता है।  
सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जगदीश ने ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा समाज हित में की जा रही खासतौर से नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान समाज को नशे से दूर करके श्रेष्ठ समाज बनाने का श्रेष्ठ कार्य करेगा।
सरस्वती महाविद्यालय के गेम्स तथा एनसीसी के इंचार्ज ले. स्वतेन्द्र सिंह ने एनसीसी कार्यक्रम की जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी संगठन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जगदीश को रक्षासूत्र भी बाँधा गया। कार्यक्रम में बीके उमा बहिन, सूबेदार मेजर सुभाष चन्द, मानिक चन्द्र तथा एनसीसी के अनेक जेसीओ व एनसीओ उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1