हाथरस- कोतवाली क्षेत्र के घास मण्डी से लाला का नगला रोड स्थित एक कंफैक्शनरी एजेंसी से हजारों की चोरी

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के घास मण्डी से लाला का नगला रोड स्थित एक कंफैक्शनरी एजेंसी से बीती रात्रि को चोर हजारों रूपये की चोरी कर ले गये। घटना से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक शशिकांत पुत्र रमेशचन्द्र निवासी विद्यापति नगर की लाला का नगला रोड की शशिकांत एजेंसी के नाम से कंफैक्शनरी की दुकान है जिसमें बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने अपना वाला नोहरा में से  दुकान के पीछे उतरकर व किवाडे तोडकर प्रवेश पा लिया और चोरों ने दुकान में अलमारियां व दराज आदि को खंगाला ही नहीं बल्कि उन्हें तोड भी दिया और उनमें से करीब 20 हजार रूपये की खेरिज को चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड लग गई और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1