हाथरस/सासनी। चोर-बदमाशों के अलावा अब बन्दर भी लोगों से नोटों के थैला छीन रहे हैं। कस्बा सासनी में थैला छीनने की घटना के बाद अब यहां शहर में भी बन्दर आज सुबह एक हलवाई से 7 हजार रूपये का थैला छीन ले गया।
जानकारी के मुताबिक बिजली काॅटन मिल चैराहा पर बंटी पुत्र रतनलाल निवासी सिद्धार्थ नगर की मिठाई की दुकान है तथा आज सुबह जब वह अपने घर से दुकान खोलने आया तो एक थैला में 7 हजार रूपये लेकर आया था और वह दुकान में लग गया जबकि उसका वहीं पर थैला रखा था तभी एक बंदर ने अचानक झपट्टा मारा और रूपयों के थैला को उठाकर ले गया। घटना से चैराहा पर भारी खलबली मच गई और लोग बंदर के पीछे दौड पडे लेकिन तब तक बंदर ने तमाम मकानों की छतों पर छलांग लगाकर हजारों रूपये हवा में उडा दिये और हलवाई को मात्र 3-4 हजार रूपये ही मिल सके। वही बागला अस्पताल में दवा लेने आयी एक महिला के हाथ में लगे पर्स को बंदर लेकर भाग गया और वह एक पेड़ पर चढ गया जहां उसने पर्स को फाड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।