हाथरस/सिकन्द्राराऊ- बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी सिंह बघेल सिकन्दराराऊ से प्रत्याशी घोषित

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। सपा-भाजपा प्रदेश में दंगा कराती हैं और माहौल बिगाडती हैं जबकि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी जाति वर्ग की हितैषी हैं। उ.प्र. में अपराधों का बोलवाला है। उक्त बातें आज कस्बा के जीटी रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी के आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेताओं ने कहीं। कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेताओं ने कहा कि उ.प्र. में आज अपराधों का बोलवाला है और लूट, हत्या, बलात्कार, छिनैती, छेडछाड के साथ प्रदेश में दंगों से भय का माहौल बना दिया है और आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है लेकिन बसपा शासन में गुण्डे मवाली जेलों में होंगे। बसपा में सभी जाति वर्ग का सम्मान है और सभी को समान रूप से भागेदारी मिलती है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सिकन्द्राराऊ विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि मैं तो जनता को सेवक हूं और तन, मन, धन से जनता की 24 घण्टे सेवा करूंगा और विकास कराऊंगा। उन्होंने कहा कि बनीसिंह बघेल उनके छोटे भाई हैं और जनता उन्हें अपना खूब प्यार व आशीर्वाद दे तथा 2017 के चुनाव जीतने के उपरांत हम सब मिलकर सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में विकास व 24 घण्टे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी।
सम्मेलन में बसपा के कोर्डीनेटर सुनील कुमार चित्तौड ने सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से बनीसिंह बघेल के लिए वोट अपील करते हुए कहा कि जनता अपना भारी आशीर्वाद देकर इन्हें विजयी बनाये। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन पूर्व सांसद चन्द्रपाल  सैलानी, विधायक गेंदालाल चैधरी, कोर्डीनेटर प्रताप  सिंह बघेल व जुल्मिकार भुठ्ठों, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, प्रत्याशी बनीसिंह बघेल आदि थे।
उक्त सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर व प्रतीक भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड. व संचालन ओमप्रकाश गौतम एड. ने किया। इस मौके पर डा. गुरूदत्त भारतीय, आशीष दीक्षित, मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, रानू पंडित आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1