हाथरस- मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में मेंहदी लगाओ, राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

हाथरस। मथुरा रोड स्थित सीबीएसई से संबद्ध लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हाउस एक्टिविटी के दौरान ‘मेंहदी लगाओ, राखी बनाओ‘ प्रतियोगिता हुई। जिसमें चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविंद,  माधव के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्षाबंधन के परिप्रेक्ष्य में बच्चों ने सुन्दर तरीके से आकर्षक राखियाँ बनाईं और छात्राओं ने हाथों पर मेंहदी सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने सुन्दर राखियाँ बनाकर भाई बहनों के आत्मीय प्रेम का सार्थक संदेश दिया।प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने एक्टिविटी के दौरान निरीक्षण किया और बच्चों को अच्छे क्रियात्मक कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महती भूमिका निभाती हैं। इसलिए सभी बच्चों को हाउस एक्टिविटी में बेहतरीन परफाॅर्मेंस देनी चाहिए।मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में आर्ट टीचर लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों को कीप से अपने हाथों में विभिन्न डिजायनों में मेंहदी को लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। छात्राओं ने ग्रुप में सुन्दर तरीके से अपने हाथों को मेंहदी से सजाया। इस एक्टिविटी को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, अश्विता वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, डा. मीनू शर्मा, श्रवण वर्मा, डा. शालिनी शर्मा, अरविन्द पाठक, स्वाति वर्मा, छवि माहेश्वरी, पवन शर्मा, शैफाली भारद्वाज, वन्दना खुराना, छाया उपाध्याय, प्रशान्त शर्मा, लवकेश सेठ, रतन समाधिया आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1