हाथरस। सासनी देहात के माजरा नगला मियां के जंगल में कस्बा के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कस्बा सासनी के मोहल्ला कुमरियान निवासी 22 वर्षीय योगेंन्द्र सिंह गिर्राज किशोर के रूप में हो गई।
आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। इस घटना से मृतक के परिजन और अन्य लोगों का गुस्सा फुट पड़ा यह लोग शव को लेकर थाने पहुच गये और हत्या का आरोप लगाते हुये नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर इन लोगों का शांत किया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया। कस्बा के मोहल्ला कुमरियान निवासी गिर्राज किशोर का 22 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र सिंह रविवार की सुबह शौच आदि के लिये जंगल की तरफ आया था। काफी देर तक वह घर वापस नही पहुचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने योगेन्द्र की तलाश शुरू की। बीती रात करीब नौ बजे योगेन्द्र मरणासन्न हालात में नगला मिया के निकट मरघट में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे कस्बा के स्वास्थ्य केंन्द्र पर लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेन्द्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के काफी लोग शव को लेकर थाने आ गये। इन लोगों ने योगेंन्द्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुये नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हत्या कैसे हुई, उसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इधर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।