हाथरस/सिकन्द्राराव। कस्बा में रविवार की बीती रात्रि को मामूली विवाद में 2 समुदायों में हुए बबाल के दौरान पुलिस फोर्स पर पथराव व फायरिंग से बने बेकाबू हालातों को अब पुलिस प्रशासन ने मौके पर कई थानों व अलीगढ मण्डल के फोर्स को तैनात कर जहां कंट्रोल कर लिया है वहीं तनाव पूर्ण शान्ति है साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों के 38 नामजद लोगों व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस द्वारा दोनों समुदायों के 2 युवकों को हिरासत में लेने से एक समुदाय के लोग भडक गये और उन्होंने कोतवाली घेर ली तथा भाजपा नेताओं से पुलिस की जमकर नोंकझोंक भी हो गई। घटना को लेकर प्रशासन गम्भीर है और शहर भर में चप्पे चप्पेपर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस टीम अराजक तत्वों पर नजर रखे हुये है। पूरे शहर को छावनी जैसा बना दिया गया है जहां देखों वहां पर पुलिस फोर्स ही नजर आ रहा है।
बताया जाता है उक्त मामूली विवाद में हुए साम्प्रदायिक बबाल में जहां पुलिस प्रशासन को भी शिकार बनना पडा और फिर कोतवाली प्रभारी राजेश्वर त्यागी द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने स्थिति को संभालते हुए जिले के कई थानों के फोर्स के अलावा अलीगढ, कासगंज, एटा से भी फोर्स बुलाकर उपद्रवियों पर काबू पाया। पुलिस द्वारा उक्त बबाल में 38 नामजद लोगों व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
उक्त बबाल काण्ड में पुलिस द्वारा सोमवार को शहाबुद्दीनगंज निवासी एक बाल्मीकि युवक को हिरासत में लेने से लोगों का गुस्सा भडक गया और तमाम लोगों व महिलाओं ने कोतवाली घेर ली और युवक को छुडाने हेतु पुलिस से जमकर हंगामा काटा जबकि उक्त मामले की सूचना पाकर भाजपा नगराध्यक्ष उपेन्द्र वाष्र्णेय, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, देवदत्त वर्मा, सत्यप्रकाश यादव, विपिनलाल, कुंजबिहारी आदि पहुंच गये और इनकी पुलिस से नोंकझोंक हो गई। बाद में पुलिस से इन्होंने वार्ता की।
उक्त सम्बंध में कस्बा इंचार्ज एसआई विपिन यादव ने बताया कि कस्बा में शांति है और उक्त मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। भाजपा नेताओं व बाल्मीकि समाज के लोगों से वार्ता की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।