राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की दो बसो को उप जिलाधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिकंदराराव में राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पटना पक्षी विहार (एटा) में हुआ। बच्चों को दो बसों द्वारा बीआरसी से मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खंड शिक्षाधिकारी विजय सिंह चौहान ने कहा कि शासन द्वारा बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों को नई नई जानकारियां मिलती हैं। इस भ्रमण कार्यक्रम में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 100 छात्र-छात्राओं ने पटना पक्षी विहार जलेसर (एटा) में भ्रमण कर विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं, पक्षियों एवं वनस्पतियों को नजदीक से देखा और समझा। पटना पक्षी विहार पहुंचने के बाद बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।


खिलखिलाते चेहरों के साथ छात्र-छात्राओं ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। वहीं बच्चों को जलीय जीव-जंतुओं एवं पक्षियों पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि पटना पक्षी विहार लगभग 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां 40 से अधिक देशों से प्रवासी पक्षी हर वर्ष आते हैं। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पक्षियों के जीवन, उनके प्रवास और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के अंत में सभी बच्चों और शिक्षकों ने वहां स्थित भोले बाबा, सीताराम और मां दुर्गा के मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव साबित हुआ। भ्रमण कार्यक्रम में प्रवीन सोमानी, विजयवीर सिंह, कृष्ण कांत कौशिक, दुष्यंत यादव, नीलम शर्मा, मुनेश कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार, आलोक जैन, दिनेश शर्मा, संदीप कुमार, संदीप तिवारी, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र किशोर, कपिल शर्मा, मोहम्मद शगिर, ललिता, वंदना, अनार सिंह, आफरीन, यास्मीन, अमित, मिथलेश आदि प्रमुख थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1