हाथरस/सिकन्दराराव। पुलिस ने चार साल से लूट, हत्या, अपहरण मामलो में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को एक तमंचा और दो कारतूसो के साथ गिरफ्तार किया है। हाथरस पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने 20 हजार के इनामी बदमाश का खुलासा करते हुए उसे जेल भेजा है। आपको बता दे कि हाथरस जिले के थाना कोतवाली सिकंदराराव पुलिस ने गस्त के दौरान बीती रात थाना क्षेत्र के रतिभानपुर चैराहे के पास से चार साल से अपने भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे, 20 हजार के इनामी बदमाश तालेवर पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी रतिभानपुर को एक तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए इनामी बदमाश पर जनपद हाथरस के साथ-साथ जनपद गाजियाबाद दिल्ली में भी लूट हत्या और अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज है। हाथरस पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने इनामी बदमाश का खुलासा करते हुए इनामी बदमाश तालेवर को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने 20 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।