सिकंदराराव। जिले पर ज़ब से भाजपा के नये जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं तब से हाथरस के प्रत्येक मंडल पर मंडल परिचय बैठक का अभियान चल रहा है। इसी श्रँखला मे आज टैगोर इंटरनेशनल स्कूल पर सिकंदराराव मंडल की परिचय बैठक हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रेम सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष भाजपा हाथरस का मार्गदर्शन बैठक मे आए हुए सभी कार्यकर्त्ता बंधुओं को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा ही सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यही कार्यकर्त्ता पार्टी की नींव होती है और उसी कार्यकर्त्ता की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ने भी कार्यक्रम मे अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। परिचय बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने करते हुए प्रेम सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र उड़ाकर स्वागत किया एवं आए हुए सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा नये वोट बनबाने के लिए सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षों को बताया कि अधिक से अधिक संख्या में फार्म संख्या 6 भरबा कर अपने बी एल ओ को दें।
कार्यक्रम मे मंच पर उपस्थित पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पुंढीर मंडल प्रभारी, किशनवीर सिंह यादव प्रबंधक टैगोर स्कूल, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी अगसौली, विजयभारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चेयरमैन,नीरज वैश्य निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एबं सभागार मे ब्रजमोहन गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, निर्मल दास,अनिल जादौन,कुंजविहारी वर्मा,गिरीश मोहन गुप्ता,आरती त्रिवेदी, नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शुशीला चौहान,राबिया कुरैशी, नाजिमा, भानुप्रकाश शर्मा,रामप्रताप जादौन, रईस कुरैशी,अमर बाबू, सतीश यादव,प्रिन्स ठाकुर, संदीप बाल्मीकि,मनोज भीमा ठाकुर,एवरन सिंह जाटव, राज वार्ष्णेय, मुकेश गिहारा, लोकेश जादौन, जीतेन्द्र पचौरी, अजय पाल सिंह, विमल उपाध्याय,विशाल राज चौहान, विनय माहेश्वरी, अभितेश राजाजी, अमर दरगढ़,शेखर पुंधीर, मनोज गोस्वामी, गजेंद्र चक,रामेश्वर यादव, अभिषेक वर्मा, नवीन दीक्षित, श्री पाल सिंह,शरद शर्मा, अमन गुप्ता, रोहित बाल्मीकि, आजाद टेलर, बारसी अहमद, राहुल यादव, प्रवीण पचौरी, ब्रजेन्द्र सक्सेना आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।