Top News

हाथरस हलचल में देखिए जनपद की छोटी बड़ी अहम ख़बरें

लिंक को टच कर हाथरस हलचल में देखिए जनपद की छोटी बड़ी अहम ख़बरें

1- सादाबाद क्षेत्र के कजरौठी व तसींगा में संचालित अस्थाई गौशाला का जिलाधिकारी आशीष कुमार ने किया निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

2- समर सेबिल चलाते समय करंट लगने से एमजी पॉलिटेक्निक कर्मी की हुई मौत, परिजनों में छाया मातम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा 

3- निर्बाध बारिश से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित, दूसरे दिन तक नहीं हो पाई आपूर्ति, सुबह होने वाली दूध, ब्रेड व अन्य आवश्यक वस्तुओं को आपूर्ति बुरी तरह हुई प्रभावित 

4- नमकीन पर जीएसटी कम होने से राहत, पुराने कर भुगतान की शर्त ने बढ़ाई चिंता, दो साल से जीएसटी कम करने की लड़ाई लड़ रहे कारोबारियों को मिली राहत

5- हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें,10 बड़ी तथा 5 छोटी बसे शामिल, इगलास, गोंडा, खैर व जलेसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण की गई 5 छोटी बसों की मांग

6- सासनी क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला बाग में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर आक्रोशित सवर्णों ने दी कोतवाली में तहरीर 

7- सासनी क्षेत्र के गांव पढ़ील में भूसे की बुर्जी में पशुओं को चारा निकालने गए ग्रामीण की बुर्जी के ढह जाने से भूसे में दबकर ग्रामीण की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, वहीं दूसरी ओर गांव भोजगढ़ी मदरगद्दा के निकट  सड़क किनारे पोखर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस

8- पुलिस अधीक्षक ने तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी विपिन चौधरी को दिया थाना चंदपा का चार्ज, पूर्व में रह चुकी है थाना प्रभारी 

9- सिकंदराराव तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी देवरी में भारी बारिश के चलते एक मकान गिरने से भारी क्षति, चार बेटियां और मां घायल, उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया घटना का जायजा 

10- सिकंदराराव में उपजिलाधिकारी ने मोहल्ला गढी बुद्धू खां एवं रेलवे स्टेशन के पास हो रहे जलभराव की समस्या का मौके पर पहुंचकर कराया निस्तारण, एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित कर जल निकासी की व्यवस्था कराई सुनिश्चित, गंदे पानी को ट्रॉली चलाकर निकलवाया 

11- सिकंदराराव के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने किया जनपदीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर व विद्यालय का बढ़ाया गौरव


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने