हाथरस। सादाबाद विधानसभा ब्लॉक मुरसान के गांव कौरना चमरुआ स्थित दुर्गे माता मंदिर प्रांगण में विशाल देवी जागरण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर पूजा अर्चना कर व महामाई की ज्योति जलाकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राकेश सूर्यवंशी ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहना कर मैया की चुनरी उड़ाकर व दुर्गे माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा की महामाई का जागरण कराने से व महामाई की ज्योति जलाने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हमारा मन प्रसन्न रहता है और हमेशा घर में सुख शांति बनी रहती है और हम सब के ऊपर महामाई की असीम कृपा है और कहा कि सर्व समाज के भाइयों के ऊपर सदैव महामाई की कृपा बनी रहे।इस अवसर पर सर्वेश रावत, वीरेंद्र रावत, राजेश सूर्यवंशी, मुकेश सूर्यवंशी, मुंशीलाल सूर्यवंशी, विनोद रावत, सत्यप्रकाश रावत, हरिओम पचैरी, संतोष बघेल आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।