वार्ष्णेय महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

हाथरस। बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दीपावली त्यौहार वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति की सभी सदस्यों द्वारा शनिवार को शहर के प्रख्यात श्री राधा बिहारी आश्रम आगरा रोड पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी गणेश जी और अक्रूर महाराज जी के चरणों में दीप प्रज्वलित करके एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके किया गया। सभी माहिलाओं ने विभिन्न खेल और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भारतीय परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने परंपरागत गीतों पर मनभावन नृत्य किया। दीप जलाए एवं एक दूसरे को इस पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और अंत में सभी महिलाओं को दीपावली के उपलक्ष में उपहार दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय, सचिव अनुराधा गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय, जिला सचिव वंदना वार्ष्णेय, उप सचिव सीमा वार्ष्णेय, उपकोषाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रजनी आंधीवाल, मुक्ता, रूबी, श्वेता, प्रीति, खुश्बू, सोनम, रिंकी, वर्षा, रितु, रेनू, प्रीति, निधि, सीता, रेनू, संगीता, हेमलता, प्रीति, नीतीशा, रश्मि, प्रभा, नीलम, मंजू, मधु, डिंपल, स्वाति, मंजू, कल्पना, श्वेता, सुनीता, कुसुम, रितु, उर्मिला, मंजू, प्रीति, श्वेता, कविता, नीरू, सरिता, कीर्ति, कल्पना, पूजा, हेमलता, रश्मि, इंद्रा, पूजा, रजनी का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1