हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने अपने पति व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ पालिका कार्यालय में दीपावली के अवसर पर भगवान् गणेश व धन धान्य की दाता माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान से की गई। इस अवसर पर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी तथा उनके शुभचिंतक उपस्थित थे।
पूजा अर्चना के पश्चात् पालिका परिसर में सफाई कार्य में दिन रात लग कर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें पालिकाध्यक्ष व पूर्व सांसद ने मिष्ठान वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बरसती रहे तथा पालिका परिवार के सभी कर्मचारी, अधिकारी मिलजुल कर कार्य करें और हाथरस पालिका क्षेत्र को विकास की नई उंचाईयों तक लेकर जाए।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल, सत्यवीर पहलवान, आशीष अस्थाना, योगेश भारद्वाज, विद्यासागर विकल, राजेश परिहार, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजू दिवाकर, अनिल उपाध्याय, ब्रजेश शुक्ला, मिलन अग्निहोत्री, प्रशांत कौशिक, गौरव अग्निहोत्री, देवेश गौतम आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।