संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस से की शिकायत

सिकंदराराव। नगर के मोहल्ला मटकोटा में एक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता मदन मोहन पुत्र मूलचंद, संजय वर्मा पुत्र मोहन वर्मा, किशन मोहन एवं विशन मोहन पुत्रगण मूलचंद निवासी मोहल्ला मटकोटा सिकंदराराव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी संपत्ति नगर के मोहल्ला मटकोटा में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित है जो कि विक्रय पत्र दिनांक 24 /11/ 1954 द्वारा क्रय की गई संपत्ति है। जिसमें 6 दुकान मेनगेट तथा अंदर खाली चौक व दो हाल एवं बरामदा बना हुआ है।


जिसमें अंदर धार्मिक गतिविधियां होती है तथा उक्त संपत्ति उनकी निजी संपत्ति है । मोहल्ला मटकोटा निवासी आरोपी पिता पुत्र का  इस संपत्ति से कोई सरोकार नहीं है। फिर भी उक्त दोनों विपक्षीगण ने 31 अक्टूबर 2023 की रात्रि में उक्त संपत्ति में दो दुकान व मेनगेट में ताला लगाकर स्थाई रूप से कब्जा करने का प्रयास किया है तथा पीड़ित पक्ष ने 1 नवंबर 2023 की सुबह विपक्षीगण से उक्त अवैध कृत्य की बाबत कहा तो गाली गलौज और मारपीट पर अमादा हो गए । इसकी शिकायत मौके पर ही 112 नंबर पर की गई । मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ को भी दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1