हाथरस। शहर के वरिष्ठ एनिमल चिकित्सक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पीजी इन एनिमल वेलफेयर एथिक्स लॉ में प्रथम श्रेणी में पीजी कोर्स उतीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है और उनकी इस उपलब्धि पर अपर जिला जज द्वारा डॉ. भारद्वाज को मंडल का प्रथम शिक्षित एनिमल वेलफेयर सलाहकार बनने पर सम्मानित किया गया है और उनकी इस उपलब्धि से उनके समर्थकों व शुभचिन्तकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एडवांस एक्लनॉलॉजी ह्यूमन एनिमल वेलफेयर सोसाइटी (अथा) के ऑडिटर आशुतोष गौतम एडवोकेट ने बताया है कि डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पीजी इन एनिमल वेलफेयर इथिक्स लॉ में प्रथम श्रेणी में पीजी कोर्स उतीर्ण कर हाथरस जिले का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी इस उपलब्धि से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।वरिष्ठ एनिमल चिकित्सक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में होने वाली पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाएंगे व पशु प्रेमी और पशुओं को शासन-प्रशासन के माध्यम से उचित न्याय दिलाएंगे। पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत होने वाले बदलावों के कारण पशु क्रूरता करने वाले लोगों को उचित दंड नहीं मिल पाता है । उन्होंने कहा कि बहुत से पशु पक्षी ऐसे हैं जो एनिमल वेलफेयर के अंतर्गत आते हैं और उन पर क्रूरता करना कानूनी जुर्म है। उदाहरण के तौर पर चूहा जो एनिमल वेलफेयर की श्रेणी में आता है। बहुत से पशु चिकित्सक और पैट शॉप वाले नियम कानून न जानने के अभाव में पशु क्रूरता करते हैं। जैसे 1 वर्ष में कई बार प्रजनन कराना, पिजडों में रखना, मनोरंजन के लिए कुत्ते बिल्ली को ट्रेनिंग कराना, पीड़ित करना, एक साथ कई नस्लों को रखना, एनिमल वेलफेयर बोर्ड चेन्नई द्वारा निर्धारित एक्ट 2017-18 के अनुरूप कार्य न करना। जैसे कम उम्र में बिना वैक्सीनेशन और डिर्वोंविंग के पिल्ले बेचना, पशुओं को उचित स्थान, वातावरण आदि की व्यवस्था न करना है।
उन्होंने बताया कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड द्वारा निर्धारित वजन से अधिक वजन पशुओं पर ढ़ोना ,चिड़िया पंछी को पिंजरा में कैद रखने आदि पशु क्रूरता के अंतर्गत आता है। पशु क्रूरता को रोकने के लिए और पशु व पशु प्रेमियों को न्याय दिलाने के लिए देश-प्रदेश कार्य करेंगे।
वरिष्ठ एनिमल चिकित्सक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज की उक्त उपलब्धि पर अपर जिला जज त्रिलोक सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित कर डा. भारद्वाज के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की गई है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।