महात्मा गांधी गल्र्स काॅलेज में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हाथरस। जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग के महिला शक्ति केंद्र द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत महात्मा गांधी गल्र्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर विचार एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप, 181 महिला हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको  बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है साथ ही महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचर्या डा. सिम्मीजीत द्वारा बेटियों को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अपना सत प्रतिशत योगदान देते हुए निर्भीकता के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।  
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती रेखा दीक्षित, मीनू सलूजा, हेमलता सिंह, मंजू शर्मा रानी, इंद्रेश पाठक, ज्योति गंभीर, सुनीता शर्मा, सरोज, संध्या, दूरदर्शी, शिवकुमार, सीमा आरती, डॉली, रेखा शर्मा, अंजली, रेनू आशा, रणसिंह, कपिल, रामगोपाल, महेश चंद आदि तथा महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक सीमा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1