हाईटेंशन तार के करंट से मृत महिला के परिजनों ने मांगा मुआवजा

हाथरस। भैया दूज पर अपनी ससुराल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे दंपति पर विद्युत हाईटेंशन का तार टूट कर गिर जाने व करंट की चपेट में आकर दंपति में से पत्नी की दर्दनाक मौत हो जाने के मामले को लेकर आज तमाम ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।

ज्ञात रहे कि गत 15 नवंबर को भूरी सिंह सविता निवासी ग्राम करारमई नगरिया पट्टी देवरी अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नगला सकत  दौज दिलवाने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ग्राम भैंकुरी  और नगला मधुकर के बीच रास्ते में हाईटेंशन का तार टूट कर दंपति के ऊपर आ गिरा जिससे पत्नी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई और भूरी सिंह बुरी तरह झुलस गया।।
सविता समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. के. के. वर्मा अपने पदाधिकारियों और पीड़ित परिवार को लेकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. के.के. वर्मा के मुताबिक जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दो दिन के अंदर दिलवाने का आश्वासन देते हुए जेई को निलंबित कर दिया है।
ज्ञापन देने वालों में दिलीप प्रताप चितौडिया, बंटी आर्य ओ. पी. गुधेनिया, दीपक ठाकुर, जतिन सविता, अजय कुमार आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1