सासनी विद्यापीठ में किया गया छात्र-छात्राओं का रक्त ग्रुप परीक्षण

यतेंद्र सेंगर, संवाददाता

सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में कृति फाउंडेशन सासनी द्वारा पुनः रक्त ग्रुप परीक्षण का आयोजन किया गया। परीक्षण का शुभारंभ कृति फाउंडेशन सासनी के अध्यक्ष निर्देश चन्द्र वाष्र्णेेय तथा सचिव श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय और विद्यालय प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके किया। 


गुरूवार को आयोजित कार्रक्रम में सचिव श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय ने छात्र-छात्राओं को रक्त ग्रुप परीक्षण के बारे में बताया कि जो हमें  अपना रक्त ग्रुप पता होगा तो हम किसी की रक्त कर जिंदगी बचा सकते हैं और अपनी भी इसलिए इसलिए हम अपना रक्त ग्रुप पता होना बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने रक्त परीक्षण के लिए छात्र-छात्राआंे को प्रेरित किया। और रक्त परीक्षण के लाभो के बारे में बताया ।इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक संजय कुमार , राजीव कुमार, भारत सिंह प्रियंका विनय, कुमार ,अशोक कुमार ,महेंद्र प्रकाश सैनी ,मुकेश दिवाकर ,हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा ,यश कुशवाहा ,राम खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1